कानपुर: पनकी घाट पर छठ महापर्व पर महिलाओं ने उगते सूर्य को दिया अर्घ्य, 36 घंटे के निर्जला व्रत का हुआ समापन
पनकी घाट में छठ पूजा को लेकर ढोल नगाड़े के साथ श्रद्धालु डांस करते हुए नजर आये। वही महिलाएं सोलह सिंगार कर घाटों पर सूर्य के उदय होने का इंतजार करते हुए दिखी। शुक्रवार सुबह 4:00 बजे से ही घाटों पर भीड़ लगने लगी। घाटों पर पुलिस सुरक्षा मुस्तैद रही। वही जैसे ही सुबह सूर्य का उदय हुआ महिलाओं नेउगते सूर्य को अर्क देकर 36 घण्टे के निर्जला व्रत का समापन किया।