डिंडौरी: यातायात थाना में शासकीय अशासकीय स्कूल संचालकों की बैठक हुई आयोजित, दिए गए निर्देश
जिला मुख्यालय डिंडौरी के यातायात थाना कार्यालय में शनिवार दोपहर 3:00 बजे शासकीय और अशासकीय स्कूल संचालकों की बैठक आयोजित की गई जहां यातायात थाना प्रभारी सुभाष उईके जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते आरटीओ अधिकारी ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल से अनुबंधित वाहन स्कूल बसो को शासन द्वारा निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार संचालित करने के निर्देश दिए।