मंझनपुर: 6 साल से एक चौकी में जमे दो सिपाहियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए अधिवक्ता ने संगठन को दी जानकारी, संगठन ने जताई नाराजगी
मंझनपुर मॉडल जिला बार एसोसिएशन कौशाम्बी के अधिवक्ता रविंद्र सिंह ने शनिवार की दोपहर अपने संगठन से एक मामले की जानकारी देते हुए बताया कि उनकी चौकी शमशाबाद में दो सिपाही आशीष और धर्मेंद्र नाम के हैं जो प्रताड़ित करते हैं। कई गंभीर आरोप भी लगाया। संगठन उपाध्यक्ष मोनू तुषार तिवारी ने कहा कि मामले की शिकायत आला अधिकारियों से कर दोनों सिपाहियों पर करवाई करवाएंगे।