लखीसराय: सदर अस्पताल उपाधीक्षक कार्यालय परिसर में सिविल सर्जन ने की महत्वपूर्ण बैठक
सदर अस्पताल परिसर स्थित सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राकेश कुमार कार्यालय कक्ष में सिविल सर्जन बीपी सिंहा की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन के द्वारा सदर अस्पताल में आ रहे मरीजों को सरकारी सुविधा के साथ सदर अस्पताल में कार्यरत स्वास्थ्य कर्मियों से जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।