कायमगंज: गांव सोना जानकीपुर स्थित ग्राम सचिवालय में हुई चोरी, चोरों ने इनवर्टर और बैटरी चुराई, तीन कमरों के ताले तोड़े
नवाबगंज के गांव सोना जानकीपुर स्थित ग्राम सचिवालय में देर रात चोरी हो गई।चोरों ने सचिवालय के तीन कमरों के ताले तोड़कर वहां से एक इनवर्टर और बैटरी चुरा ली। स्थानीय लोगों ने सचिवालय के कमरों के गेट खुले देखे।तो पास जाकर जांच की।तीन कमरों के ताले टूटे पाए गए। उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान को सूचना दी।ग्राम प्रधान विमला यादव अन्य ग्रामीणों के साथ मौके पर पहुंची।