लखीसराय: उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा जिले में चार जगहों छापेमारी कर दो शराब तस्कर एवं पांच शराबी को गिरफ्तार किया
उत्पाद पुलिस लखीसराय द्वारा शुक्रवार अपराह्न 1:21 बजे प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई जानकारी के अनुसार हलसी थाना क्षेत्र में कनैसी एवं लखीसराय थाना क्षेत्र में बिलौरी गांव से शराब तस्कर को गिरफ्तार किया गया. बिलौरी गांव से दो शराबी को, बड़हिया थाना क्षेत्र में गोलभट्ठा से दो शराबी को तथा बीरपुर थाना क्षेत्र में कमरपुर गांव से एक शराबी को गिरफ्तार हुए.