सासनी: काम कर घर जा रहे युवक के पैर पर रास्ते में सांप ने काटा, परिजन 108 एंबुलेंस से लाए अस्पताल, डॉक्टरों ने किया उपचार
Sasni, Hathras | Jun 30, 2026 जनपद हाथरस की कोतवाली सासनी क्षेत्र के गांव लालगढ़ी में काम करने के बाद अपने घर जाते समय रास्ते मे एक युवक के पैर पर सांप ने काट लिया। सांप के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई। परिजन युवक को तुरंत उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी लेकर पहुंचे जहां से डॉक्टरों ने युवक को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।