पवई: वन विभाग ने सांभर हिरण के शिकारियों को पकड़ा, न्यायालय ने भेजा जेल
Pawai, Panna | Apr 11, 2026 दक्षिण पन्ना वन मंडल के मोहन्द्रा वन परिक्षेत्र अंतर्गत मोतीडोल बीट में वन विभाग द्वारा वन्यजीव अपराध के विरुद्ध एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए सांभर (अनुसूची-1, वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972) के अवैध शिकार एवं हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।