खेकड़ा: बड़ागांव निवासी जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया गया, गुंडा एक्ट सहित विभिन्न मामलों में 5 मुकदमे दर्ज
Khekada, Bagpat | Apr 27, 2026 मीडिया सेल जनपद बागपत ने सोमवार शाम करीब 6 बजे बताया कि थाना खेकड़ा पुलिस ने जिलाबदर होने के उपरान्त भी न्यायालय के निर्देशों का उल्लंघन करते हुए जिलाबदर की अवधि में जनपद की सीमा के अन्दर पाये जाने पर एक जिलाबदर आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी अमन उर्फ विशाल पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम बडागांव के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।