बिसौली: बिसौली नगर में बिल्सी रोड पर टेंपो, ऑटो और बाइक की भिड़ंत, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए
Bisauli, Budaun | May 18, 2026 बिसौली नगर के बिल्सी रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास सोमवार को 10 बजे करीब बड़ा सड़क हादसा हो गया। बर्फ से भरे एक टेंपो, सवारी से भरे ऑटो और एक बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों की भीड़ जमा हो गई।हादसे में गुड्डो पत्नी सुनील निवासी टीकुरी थाना वजीरगंज, नेक्शो पत्नी अतर सिंह व चंद्रकली पत्नी श्रीराम घायल हुए है।