सिमडेगा: बांसजोर ओपी पुलिस ने 28 किलो गांजे के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार
सिमडेगा के बांसजोर ओपी की पुलिस ने 28 किलो गांजा के साथ तीन तस्कर को गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। इस संबंध में बुधवार को 11:30 बजे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव कार्यालय में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि जंगल के रास्ते सिटी होंडा कर से गांजा की तस्करी की जा रही थी और एसपी को मिले सूचना के आधार पर यह कार्रवाई कर जेल भेजा गया ,इसमें एक महिला शामिल है।