सिमरी: बलिहार गांव का युवक दो महिलाओं संग यूपी में गांजा की खेप के साथ गिरफ्तार; मां ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी
Simri, Buxar | Sep 19, 2026 सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव निवासी युवक के लापता होने का मामला जांच में चौंकाने वाला निकला। परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई गुमशुदगी की शिकायत के बाद पुलिस ने जब पड़ताल शुरू की तो पता चला कि युवक किसी हादसे का शिकार नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश में गांजा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार हो चुका है।