मानपुर: छूटे बच्चों तक पहुंचा पल्स पोलियो अभियान, घर-घर पिलाई गई पोलियो की दो बूंद
Manpur, Umaria | Jun 29, 2026 राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले में मुख्य दिवस पर छूटे हुए 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घर-घर जाकर पोलियो की दो बूंद पिलाई। ग्राम बरबसपुर, परासी, सरसवाही सहित कई गांवों में स्वास्थ्य कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा सहयोगिनियों ने अभियान चलाकर बच्चों को दवा पिलाई और अभिभावकों को जागरूक किया।