कलायत: कलायत पुलिस ने 6.11 ग्राम हेरोइन के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार
सीआईए कलायत पुलिस ने कलायत इलाके से नशा तस्कर रोहित कुमार को 6.11 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बस अड्डा के पीछे दबिश दी और आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया जाएगा।