मुरैना नगर: सिहोनियाँ में एक साल की बच्ची पानी में डूबने से हुई मौत, परिजन जिला अस्पताल ले गए, डॉक्टर ने किया मृत घोषित
मुरैना जिले के सिहोनियाँ गाँव में रहने वाले अवधेश तौमर की आज सुबह एक साल की मासूम बच्ची घर पर खेलते खेलते पानी के होद में चली गई।पता चलते ही परिजन मासूम बच्ची को तुरंत जिला अस्पताल लेकर आये यहाँ इमरजेंसी डियूटी पर उपस्थित डॉक्टर ने चैकअप किया और बच्ची को मृत घोषित कर दिया।परिजनों ने पुलिस को पंचनामा दिया और बिना पोस्टमार्टम के शव परिजनों को सुपर्द किया।