मंझनपुर: हौलीपर गुलामीपुर रोड पर तेज रफ्तार आयशर वाहन की टक्कर से बिजली का खंभा धराशायी, ट्रांसफार्मर में धमाका, बड़ा हादसा टला
करारी थाना क्षेत्र के हौलीपर-गुलामीपुर रोड पर मंगलवार की शाम 6:30 एक तेज रफ्तार आयशर वाहन ने बिजली के खंभे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि खंभा सड़क पर गिर पड़ा और ट्रांसफार्मर में धमाका हो गया। घटना के समय सड़क पर मौजूद साइकिल सवार राम नेवाज ने किसी तरह अपनी जान बचाई, हालांकि उसकी साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।