बहराइच: ज़िला बार एसोसिएशन सभागार में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने सामूहिक अवकाश का निर्णय लिया
बहराइच दीवानी न्यायालय स्थित जिला बर एसोसिएशन सभागर में ग्राम न्यायालयों की स्थापना के विरोध में अधिवक्ताओं ने शानीवर को एक साधारण सभा की बैठक का आयोजन किया। इस बैठक के दौरान अधिवक्ताओं ने आज समूहिक रूप से अवकाश पर रहने का निर्णय लिया। बता दें की दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता ग्राम न्यायालय व ग्राम न्यायालय महसी की स्थापना के विरोध में आंदोलनरत हैं।