बहराइच: राढ़न टोला इलाके में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है
कोतवाली क्षेत्र नानपारा के मोहल्ला राढ़न टोला की शिवानी वर्मा ने शुक्रवार को घर के अंदर कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। आस-पास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस को बताया कि घटना से पहले पति-पत्नी का आपस में झगड़ा हुआ था। इसी बात को लेकर विवाहिता ने कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी के फंदे से लटककर जान दे दी।