बहराइच: चुंगी नाका के पास स्कूटर चोरी करते हुए लोगों ने युवक को दबोचा, पुलिस के हवाले किया
शहर के कोतवाली देहात इलाके में चोरों का तांडव लगातार जारी है। चोरी जैसी वारदात इन दिनों रोजाना हो रही है मगर पुलिस इन पर रोक नही लगा पा रही है, अस्पताल मरीज देखने आए एक व्यक्ति की स्कूटर चोर लॉक तोड़कर ले जा रहा था इसी दौरान दूसरे व्यक्ति ने देख लिया और उसे पकड़ लिया जिसकी सूचना 112 को दी गयी मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली देहात ले गई।