बहराइच: मेडिकल कॉलेज में प्रसूता की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र के नूरुद्दीनचक निवासी रेखा देवी पत्नी संदीप कुमार को 5 दिन पहले प्रसव हुआ था। शुक्रवार की देर रात परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई। इस परिजनों में हंगामा शुरू कर दिया। जमकर बवाल काटा। हंगामा शुरू होते ही मेडिकल कॉलेज चौकी पुलिस पहुंच गई। हंगामा करने के बाद परिजन प्रसूता का शव लेकर चले गए।