मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर विद्यालय में मिड-डे मील बनाते समय रसोइया झुलसी, उबलती खिचड़ी से हाथ गंभीर रूप से जला
चित्रकूट के मानिकपुर स्थित सरहट इंग्लिश मीडियम जूनियर विद्यालय में शुक्रवार सुबह 11:30 बजे मिड-डे मील बनाते समय रसोइया रन्नू झुलस गईं। पैर फिसलने पर बच्चों को बचाने के प्रयास में उनका हाथ उबलती खिचड़ी में चला गया। प्रधानाध्यापक उन्हें सीएचसी मानिकपुर ले गए, जहां उपचार जारी है।