महनार: देशराजपुर और दियारा क्षेत्र में पुलिस ने देसी शराब की दो भट्टियां ध्वस्त कीं, शराब बनाने वाली सामग्री नष्ट की
महनार थाने की पुलिस ने शराब धंधेबाजों के ठिकानों पर छापेमारी कर दो भट्डियां ध्वस्त किया। इस दौरान 2500 लीटर से अधिक देसी शराब और उसे बनाने वाली सामग्री जब्त की गयी. इस संबंध में सोमवार की शाम करीब 7 बजे अपर थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि महनार नगर कै देशराजपुर और दियारा क्षेत्र सहित कईं स्थानों पर छापेमारी की गयी.