बिजनौर: बिजनौर में मौत का भयावह दृश्य कैमरे में कैद, रावली ब्रह्मपुरी रपटे पर पानी में बह गया रविन्द्र
Bijnor, Bijnor | Jul 11, 2026 बिजनौर में लगातार हो रही बारिश के बाद रावली ब्रह्मपुरी रपटे पर रिश्तेदारी में जा रहा एक व्यक्ति पानी में बह गया गांव कूकड़ा निवासी रविंद्र गांव सहजादपुर अपनी रिश्तेदारी में जा रहा था। मालन नदी पर पानी आने के बाद लोगों ने उसे समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वह पैदल ही रास्ता पार करने लगा उसके बाद पानी में बह गया शनिवार सुबह 6 बजे यह वीडियो वायरल हुआ है।