महाराजगंज: पति की जमीन हड़पने और जान से मारने की धमकी का आरोप, पीड़िता ने कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम से लगाई गुहार
महराजगंज के परसा राजा निवासी हेमलता ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। उन्होंने बताया कि पति की मृत्यु के बाद ससुर ने 2.5 एकड़ जमीन जीविकोपार्जन के लिए दी थी। आरोप है कि जेठ व अन्य रिश्तेदारों ने बीते 3 जुलाई को ससुर से हिब्बानामा करवा लिया। बिते 27 जुलाई को पंचायत में विरोध करने पर गाली-गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई।