संडीला: बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया
संडीला तहसील के ग्राम मुन्नू खेड़ा, पवाया में डॉ. बी.आर. अंबेडकर समाज उत्थान सेवा समिति द्वारा बुद्ध पूर्णिमा का पर्व उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान बुद्ध के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुआ। उपस्थित लोगों ने शांति, करुणा और अहिंसा के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।