बीकानेर: नारायणा स्कूल में पुलिस स्थापना दिवस पर आयोजित की गई रेंज स्तरीय क्विज प्रतियोगिता
बीकानेर में 77वें पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर रेंज स्तर पर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार आयोजित यह कार्यक्रम रेंज आईजी ओमप्रकाश की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें एसपी मृदुल कच्छावा भी मौजूद रहे। शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित प्रतियोगिता में रेंज के चार जिलों से 45 प्रतिभागि