बक्सर समाहरणालय सभागार में जिला पदाधिकारी साहिला की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को 2:30 बजे अपराह्न में आयोजित की गई। जिसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी के माध्यम से 5:40 पर अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है। बैठक में किसान रजिस्ट्री, सरस्वती पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था, राजस्व विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई।