खेरागढ़: सरेन्धी चौराहे पर थानाध्यक्ष ने तीन डग्गामार वाहनों को पकड़ा
Kheragarh, Agra | Aug 16, 2025 सरेन्धी चौराहे पर शनिवार दस बजे करीब थानाध्यक्ष सौरभ सिंह ने तीन डग्गामार वाहनो को पकड़ा है। थानाध्यक्ष ने डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान उन्होंने दो इको व एक टेंपो गाड़ी पकड़ी है। जो जगनेर से आगरा मार्ग पर अवैध रूप से संचालित हो रहे थे।