सीतापुर: परसेरामाल प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा गर्भवती महिलाओं को लगवाएं टीका
जनपद के हरगांव क्षेत्र के परसेहरामाल प्राथमिक विद्यालय का जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया इस दौरान यहां पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से जिलाधिकारी ने कहा कि गांव-गांव में जाकर गर्भवती महिलाओं को जागरूक करें ताकि वह लोग टीका अवश्य लगवाएं। जो भी गर्भवती महिलाएं अस्पताल नहीं जा पा रही हैं तो फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती उनके घर पहुंचे और उनको टीका लगवाने का काम करें।