रामगढ़ चौक: नोनगढ़ चेकपोस्ट पर सघन वाहन जांच, अपर थानाध्यक्ष रमेश कुमार ने संभाला मोर्चा
नोनगढ़ चेकपोस्ट पर रविवार 8 बजे अपर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया। जहां अवैध गतिविधियों पर नजर रखे जाने के साथ-साथ अवैध सामग्री परिवहन पर रोक लगाया जाना है।अपर थानाध्यक्ष ने बताया कि जमुई लखीसराय सीमावर्ती क्षेत्र होने के कारण चेक पोस्ट पर सतर्कता बढ़ाई गई है।पुलिस टीम चार पहिया,बाइक,ऑटो और मालवाहक वाहनों की जांच की।