फरीदपुर: फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के टिसुआ से दवाई लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने लूट कुंडल
फतेहगंज पूर्वी थाना क्षेत्र के टिसुआ से दवाई लेकर घर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने कुंडल लूट लिया और फरार हो गए। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। महिला दवाई लेकर घर लौट रही थी इसी बीच वारदात हो गई।