गुना नगर: सरखेडा गांव में किराने की दुकान में लगी आग, हजारों रुपये का सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गए
गुना के बमोरी में फतेहगढ़ थाना की ग्राम पंचायत टीली के ग्राम सरखेडा में कच्चे मकान में संचालित किराना दुकान में बीती रात को आग लग गई। दुकानदार बलराम बंजारा का दुकान में फ्रिज टीवी पंखा कूलर और किराने का सामान जलकर राख हो गया। जिसमें हजारों रुपए का नुकसान बताया गया है। ग्रामीणों ने स्थानीय साधनों से आग बुझाई। 21 मार्च को वायरल वीडियो सामने आए है।