बक्सर: यूपी के सिकंदरपुर में पटाखे छोड़ने को लेकर शादी में बवाल, बाराती-घराती में मारपीट; 2 लोग घायल, समझौते से सुलझा मामला
Buxar, Buxar | Jun 27, 2026 उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के नरहीं थाना क्षेत्र की कोरंटाडीह पुलिस चौकी अंतर्गत सिकंदरपुर गांव में एक शादी समारोह के दौरान पटाखे छोड़ने को लेकर बाराती और घराती के बीच विवाद हो गया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और ईंट-पत्थरबाजी में बदल गई। ग्रामीणों के हस्तक्षेप से रात में मामला शांत हो गया और शादी की सभी रस्में पूरी कराई गईं।