जमुई: जमुई न्याय सदन में विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
Jamui, Jamui | Jun 15, 2026 विश्व बुजुर्ग दुर्व्यवहार जागरूकता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में सोमवार को जमुई न्यायालय स्थित न्याय सदन में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल अधिवक्ता गौरी शंकर तांती ने 6 बजे बताया कि शिविर में बुजुर्गों के प्रति बढ़ते दुर्व्यवहार पर चिंता जाहिर करते हुए नई पीढ़ी से उनका सम्मान करने की अपील की।