खलारी: हूल दिवस पर राष्ट्रीय कार्यशाला, डोमिसाइल कानून लागू करने की उठी मांग
Khelari, Ranchi | Jun 30, 2026 मंगलवार दोपहर तीन बजे हूल दिवस के अवसर पर पुरानी विधानसभा परिसर में आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के संस्थापक सदस्य अखिलेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि 1931 खतियान आधारित डोमिसाइल कानून को लागू न करना असंवैधानिक है। उन्होंने झारखंड में स्थानीय लोगों को रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और भूमि अधिकार सुनिश्चित करने की मांग की...