मल्हारगंज: लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 301वीं जयंती, महापौर द्वारा माल्यार्पण
इस अवसर पर महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा कि लोक माता मां अहिल्या देवी होलकर केवल मालवा ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उनका त्याग, बलिदान, संघर्ष, दूरदर्शी नेतृत्व, जनकल्याण के प्रति समर्पण तथा समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की भावना आज भी प्रासंगिक और अनुकरणीय है। उन्होंने कहा