कांके: मोरहाबादी मैदान में शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान
Kanke, Ranchi | May 19, 2026 मोरहाबादी मैदान में शराबखोरी और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ सोमवार देर रात करीब दस बजे पुलिस ने अभियान चलाया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद पुलिस ने मोरहाबादी मैदान और आसपास के इलाकों में माइकिंग कर लोगों को सख्त चेतावनी दी। पुलिस ने साफ कहा कि मोरहाबादी मैदान में शराब पीना, हुड़दंग करना और अनावश्यक भीड़ लगाना पूरी तरह प्रतिबंधित है।