अंबिकापुर के पास ढाबे में शराब पीते दिखे वनकर्मी, ड्यूटी के दौरान जाम छलकाने का वीडियो वायरल
अंबिकापुर। सरगुजा जिले के अंबिकापुर से लगे एक ढाबे में वन विभाग के कुछ कर्मचारियों का ड्यूटी के दौरान शराब पीने का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह वीडियो बनाया गया, उस दौरान चेंद्रा जंगल के आसपास हाथी की मौजूदगी की सूचना के चलते वन विभाग के कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई थी।
वायरल वीडियो में कुछ लोग, जिन्हें वन विभाग के कर्मचारी बताया जा रहा है, ढाबे में बैठकर शराब का सेवन करते नजर आ रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि हाथी की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा जैसी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के बीच कर्मचारी अपने कर्तव्यों का पालन करने के बजाय ढाबे में शराब पार्टी कर रहे थे।
इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब वन विभाग के कर्मचारि�