जिले के बलवाड़ा थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस को 7 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक महिला गांजा लेकर रेलवे क्रॉसिंग के पास आने वाली है। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार बामनिया के नेतृत्व में टीम गठित कर मौके पर घेराबंदी की गई।