नाथनगर: नाथनगर में रेलवे ट्रैक पर मिली लड़की के शव की हुई शिनाख्त
नाथनगर में रेलवे ट्रैक पर रविवार की शाम मिली युवती के शव की पहचान हो गयी है। मृत युवती मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के कौवाकोली निवासी अनिल कुमार शर्मा की पुत्री जोकि टीएनबी कॉलेज की 19 वर्षीया छात्रा संगीता कुमारी के रूप में हुई है। मृत युवती के पिता ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर दो बजे ट्यूशन जाने के नाम पर वह घर से निकली थी।