नाथनगर: ललमटिया थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े वृद्ध से लूट का प्रयास, हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार
ललमटिया थाना क्षेत्र में सोमवार को दिन के करीब ग्यारह बजे पासी टोला स्थित पोस्टऑफिस से पैसा निकालकर घर जा रहे एक वृद्ध से दिनदहाड़े हथियार के बल पर पैसे छीनने की कोशिश की गई। यह घटना ललमटिया थाना से महज कुछ ही दूरी पर हुई है। वृद्ध विष्णु मंडल पैसे निकालने पोस्ट ऑफिस पहुंचे थे, तभी एक युवक ने उन्हें देसी कट्टा दिखाकर रुपए छीनने की कोशिश की।