नईसराय: रामकथा में भगवान श्रीराम और माता जानकी का हुआ विवाह, बारात में जमकर नाचे श्रद्धालु।
महिदपुर गांव में हो रहा है आयोजन
सनातन धर्म में छींटाकसी और आरोप प्रत्यारोप का कोई स्थान नहीं है। सनातन धर्म के ध्वजवाहको को एक साथ आना पड़ेगा। तभी सनातन धर्म का परचम समूचे विश्व में लहराएगा। यह बात जगतगुरू राम दिनेशाचार्य महाराज ने पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए कही। नई सराय तहसील के महिदपुर गांव में आयोजित 21 कुंडीय महायज्ञ में जगतगुरु श्री राम कथा का वाचन कर रहे हैं।