धौलपुर: भीषण गर्मी में आमजन को राहत, सर्किट हाउस के पास शुरू हुआ शीतल जल मंदिर
जिले में लगातार बढ़ रही भीषण गर्मी और तपते मौसम के बीच आमजन एवं राहगीरों को राहत देने के उद्देश्य से सोमवार को शहर के सर्किट हाउस के पास शीतल एवं शुद्ध पेयजल के लिए जल मंदिर (प्याऊ) का शुभारंभ किया गया। राजस्थान पंचायती राज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा संचालित इस प्याऊ का उद्घाटन पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या