बरियातु: श्री रुद्र महायज्ञ में विधायक प्रकाश राम ने लिया भाग, क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की
बारियातू प्रखंड के जबरा बरछीया टोला स्थित नव-निर्मित श्री हनुमंत मंदिर प्राण प्रतिष्ठा सह 7दिवसीय रुद्र महायज्ञ के दौरान शुक्रवार शाम 7 बजे क्षेत्रीय विधायक प्रकाश राम ने भाग लेते हुए क्षेत्र की सुख शांति समृद्धि और खुशहाली का कामना किया। इस दौरान उन्होंने महायज्ञ के मुख्य आचार्य श्री श्री 1008 श्री स्वामी शेष नारायण आचार्य जी का चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया।