मढ़ौरा: चैनपुर: बारात में मारपीट, पुलिस ने 9 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की
थानाक्षेत्र के चैनपुर में बारात के दौरान हुई मारपीट मामले में पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए मंगलवार की सुबह छः बजे से कार्रवाई शुरु कर दिया है। पुलिस ने बताया कि चैनपुर निवासी अमन कुमार के आवेदन पर बारात के दौरान हुई मारपीट मामले में उसी गांव के कुल नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।