Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh
Haryana

आखिर क्यों हुई थी राजू पाल की हत्या? देवरिया पुलिस ने किया खुलासा #Vandetimes #Deoria #Crime #News #Expose #Murder

Deoria, Deoria | Sep 12, 2025
देवरिया जिले के थाना लार क्षेत्र में हुए राजू पाल हत्याकांड का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। 2 सितंबर की रात करीब 7:30 बजे ठेला लगाकर घर लौटते समय राजू पाल की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। 🔹 पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों की पहचान की है। 🔹 दिव्यांशु सिंह और पंकज राजभर को गिरफ्तार कर लिया गया है। 🔹 तीसरा आरोपी विशाल अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। 🔹 गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ में जुर्म कबूल किया और हत्या का कारण सामान की खरीद को लेकर हुआ विवाद बताया। 👉 इस बड़ी ख़बर के हर अपडेट के लिए जुड़े रहिए Vande Times के साथ।

MORE NEWS

संभावित बाढ़ को लेकर डीएम अलर्ट, तटबंधों व कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण

 निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने, बाढ़रोधी सामग्री की उपलब्धता और तटबंधों पर सतत निगरानी के दिए निर्देश

#देवरिया DM Deoria 
 जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज तहसील रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ तटबंधों सहित कटानरोधी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही बाढ़ विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार रखते हुए उसका प्रभावी क्रियान्वयन करें।
           निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले पिड़रा पुल पहुंचे, जहां बाढ़ विभाग द्वारा स्थापित गेज का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पिड़रा पुल के समीप स्थापित बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया। रिजर्व स्टाफ की तैनाती एवं स्टोर में उपलब्ध बाढ़रोधी सामग्री के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान में स्टोर में जियो बैग, गौवियन नायलॉन क्रेट, जियो क्रेट आदि आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है।
           इसके पश्चात जिलाधिकारी पचलड़ी तटबंध स्थित ग्राम बेलवा में कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा केवल फिनिशिंग कार्य शेष है। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ राधेश्याम प्रसाद को दो दिन के भीतर शेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यह परियोजना 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है।
              इसके उपरांत जिलाधिकारी पलिया छपरा तटबंध के नारायणपुर गांव के निकट 4 करोड़ 53 लाख रुपये लागत की निर्माणाधीन कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। यहां भी अधिकांश कार्य पूर्ण पाया गया तथा केवल फिनिशिंग कार्य शेष था। जिलाधिकारी ने इसे भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
          जिलाधिकारी ने बाढ़ से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों पर सतत निगरानी एवं चौकसी बनाए रखें, आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें।
         निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता संजय कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार, विवेक रौनियार, विकास पाठक, तहसीलदार रुद्रपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

संभावित बाढ़ को लेकर डीएम अलर्ट, तटबंधों व कटानरोधी कार्यों का किया निरीक्षण निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने, बाढ़रोधी सामग्री की उपलब्धता और तटबंधों पर सतत निगरानी के दिए निर्देश #देवरिया DM Deoria जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने आज तहसील रुद्रपुर क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ तटबंधों सहित कटानरोधी निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संभावित बाढ़ को दृष्टिगत रखते हुए सभी तैयारियां पूर्ण रखी जाएं। आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ ही बाढ़ विभाग एवं अन्य संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्ययोजना तैयार रखते हुए उसका प्रभावी क्रियान्वयन करें। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी सबसे पहले पिड़रा पुल पहुंचे, जहां बाढ़ विभाग द्वारा स्थापित गेज का अवलोकन किया तथा आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने पिड़रा पुल के समीप स्थापित बाढ़ चौकी का भी निरीक्षण किया। रिजर्व स्टाफ की तैनाती एवं स्टोर में उपलब्ध बाढ़रोधी सामग्री के संबंध में जानकारी ली। बताया गया कि वर्तमान में स्टोर में जियो बैग, गौवियन नायलॉन क्रेट, जियो क्रेट आदि आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इसके पश्चात जिलाधिकारी पचलड़ी तटबंध स्थित ग्राम बेलवा में कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया गया कि कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है तथा केवल फिनिशिंग कार्य शेष है। उन्होंने अधिशासी अभियंता बाढ़ राधेश्याम प्रसाद को दो दिन के भीतर शेष कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। यह परियोजना 2 करोड़ 64 लाख रुपये की लागत से निर्मित की जा रही है। इसके उपरांत जिलाधिकारी पलिया छपरा तटबंध के नारायणपुर गांव के निकट 4 करोड़ 53 लाख रुपये लागत की निर्माणाधीन कटानरोधी परियोजना का निरीक्षण किया। यहां भी अधिकांश कार्य पूर्ण पाया गया तथा केवल फिनिशिंग कार्य शेष था। जिलाधिकारी ने इसे भी शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बाढ़ से संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि तटबंधों पर सतत निगरानी एवं चौकसी बनाए रखें, आवश्यक सामग्री की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता बाढ़ राधेश्याम प्रसाद, सहायक अभियंता संजय कुमार सिंह, जूनियर इंजीनियर अरविंद कुमार, विवेक रौनियार, विकास पाठक, तहसीलदार रुद्रपुर सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Deoria, Deoria | Jul 14, 2026

बांकीपुल पर राहत की तैयारी, प्रशासन बना रहा वैकल्पिक रास्ता; जल्द आसान होगा आवागमन
#deoria DM Deoria

बांकीपुल पर राहत की तैयारी, प्रशासन बना रहा वैकल्पिक रास्ता; जल्द आसान होगा आवागमन #deoria DM Deoria

Deoria, Deoria | Jul 14, 2026

किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

किसानों की समस्याओं को लेकर अपना दल (कमेरावादी) का धरना, डीएम को सौंपा ज्ञापन

Deoria, Deoria | Jul 14, 2026