किशनगढ़ बास: खैरथल जिले में शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा जिला स्तरीय रोजगार उत्सव एवं पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन
Kishangarhbas, Alwar | Oct 1, 2026
राज्य सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार एवं सरकारी सेवाओं से जोड़ने तथा नव नियुक्त कार्मिकों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय रोजगार उत्सव आयोजित किया जाएगा। गुरुवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार जयपुर में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम का जिला स्तर पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीधा प्रसारण किया जाएगा।