चांपा: समिति ने चांपा निवासी नागेंद्र गुप्ता को बनाया मुख्य निर्वाचन अधिकारी
भवन निर्माण एवं अन्य निर्माण कार्यों में लगे मजदूरों के हितों के लिए सक्रिय छत्तीसगढ़ राज्य से पंजीकृत संस्था राम मजदूर कल्याण समिति के अध्यक्ष पद के निर्वाचन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। समिति के लगभग दो हजार सदस्य हैं और निर्वाचन कार्यक्रम के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए मतदान 27 मई 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक समिति के मुख्य कार्यालय केराझरिया में।