एक दिन–एक घंटा–एक साथ’ से गूंजा स्वच्छता का संदेश ।
स्वच्छता ही सेवा एवं सेवा संकल्प पखवाड़े के अंतर्गत जिला पंचायत गरियाबंद परिसर में ‘एक दिन–एक घंटा–एक साथ’ थीम पर स्वच्छता श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक श्रमदान कर परिसर की साफ-सफाई की और कचरे का उचित संकलन एवं निस्तारण किया।
इस अवसर पर सभी ने स्वच्छता शपथ लेकर स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण बनाए रखने, कचरा इधर-उधर न फेंकने तथा स्वच्छता के प्रति जनभागीदारी बढ़ाने का संकल्प लिया।
स्वच्छता—जनभागीदारी से जनसेवा तक।
#स्वच्छता_ही_सेवा #सेवा_संकल्प_पखवाड़ा #स्वच्छगरियाबंद #gariyaband