जहानाबाद में एलपीजी गैस की आपूर्ति पर्याप्त है और वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही है। जिला प्रशासन ने लोगों से अफवाहों से बचने और जरूरत अनुसार ही गैस बुकिंग करने की अपील की है। जिले में 6076 सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। होम डिलीवरी जारी है और शिकायतों के लिए 24×7 नियंत्रण कक्ष बुधवार रात्रि करीब 9 बजे जारी है।